सात दिवसीय लोक नाटय कार्यशाला का 20 मई से होगा आयोजन
लखीमपुर खीरी May 16, 2025 at 01:43 PM , 122लखीमपुर खीरी। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं रंगभूमि फाउंडेशन लखीमपुर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क अभिनय कार्यशाला रंग पाठशाला का आयोजन नगर के महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर पुरानी गल्ला मंडी लखीमपुर में सात दिवसीय 20 मई 2025 से 26 मई 2025 तक सायं 4:00 बजे से 5:30 तक आयोजित किया जा रहा है, आपको बताते चले कि इस कार्यशाला में अभिनय के विभिन्न तकनीकी ज्ञान संवाद संप्रेक्षण शारीरिक भाषा एवं मंचन से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारियो के साथ लोकनाट्य रामलीला का प्रशिक्षण रंगकर्मी आनंद अग्निहोत्री के द्वारा दिया जाएगा इस प्रशिक्षण में 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के इच्छुक प्रतिभागी निशुल्क पंजीकरण कराने हेतु कार्यशाला संयोजिका सेजल साहू के मोबाइल नंबर 95 1724 1232 पर कार्यालय कार्य अवधि में संपर्क कर सकते हैं प्रशिक्षण के उपरांत भारतेंदु नाट्य अकादमी द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा जानकारी देते हुए रंगभूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष मोती सागर बसैया ने बताया कि कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संस्था के द्वारा आयोजित कार्यक्रमो में प्रदर्शन का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments