अंतरराष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप ने फाउन्डेशन डे पर किया निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 102

लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप (आई के एम जी) ने अपने फाउन्डेशन डे पर निःशुल्क स्वास्थ शिविर  अपनी संस्था की सक्रिय सदस्य और वर्तमान में एडिटर के पद पर कार्यरत रेणुका टंडन के मार्ग निर्देशन में UPS विद्यालय में श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा के सहयोग से लगाया अध्यक्ष अंजुल जलोटा एवं पूर्व अध्यक्ष सपना कक्कड़ की अध्यक्षता में यह कार्य सम्पन्न कराया गया शहर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ प्रदीप टंडन ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया  आशा पैथोलोजी के द्वारा रक्त जांच के  नमूने लिए गए एवं लगभग 100 बच्चों ने दन्त परीक्षण करवाया फिजीशियन डॉ  मनोज  श्रीवास्तव के द्वारा सामान्य जांच की गई फाउन्डेशन डे पर एक बिटिया को उसकी शिक्षा के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई गई कार्यक्रम के अंत में केक काटकर एक दूसरे को शुभकामनाए दी संस्था के सभी सदस्यों ने फाउन्डेशन की उपलब्धियों के विषय में विचार रखे फाउन्डेशन की पूर्व अध्यक्ष सपना कक्कड़ ने बताया विगत कई बर्षों से संस्था इसी प्रकार से निःस्वार्थ समाज सेवा करती आ रही है सदस्यों में उपस्थित रही श्वेता धवन संगीता महेन्द्र रुचि खन्ना प्रियंका खन्ना कविता शेखर  इति कपूर रेनू धवन बबली अरोरा  दिव्या धवन संतोष रेनुका टंडन आदि।

Related Articles

Comments

Back to Top