मॉल की तीसरी मंजिल पर अवैध निर्माण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, पुलिस बल से रुकवाने के आदेश
लखीमपुर खीरी May 16, 2025 at 01:33 PM , 105लखीमपुर खीरी। संकटा देवी चौराहे के पास स्थित मॉल में जारी अवैध निर्माण को लेकर एसडीएम सदर ने कोतवाली प्रभारी को बलपूर्वक कार्य रुकवाने का आदेश दिया है। भवन स्वामी राहुल अग्रवाल को फरवरी में नोटिस मिलने के बावजूद तीसरी मंजिल पर निर्माण जारी था। प्रशासन ने इसे नगर नियोजन व जनसुरक्षा के खिलाफ मानते हुए सख्त कदम उठाया। आदेश में पुलिस बल के प्रयोग की भी अनुमति दी गई है। अवैध निर्माण के खिलाफ यह प्रशासन की कड़ी चेतावनी मानी जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments