सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
लखीमपुर खीरी May 14, 2025 at 08:12 PM , 114लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में व प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज के नेतृत्व में थाना मैगलगंज पुलिस टीम द्वारा, सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो/वीडियो पोस्ट करने से सम्बंधित आई0टी0एक्ट के अभियुक्त सरताज अली पुत्र नबी मोहम्मद निवासी औरंगाबाद थाना मैगलगंज जनपद खीरी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा वारण्ट बनवाकर जिला कारागार लखीमपुर खीरी भेजा गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 रमेश चन्द्र पाण्डेय,का0 इन्द्रेश कुमार,का0 जितेन्द्र कुमार थाना मैगलगंज मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments