रक्त कोष प्रभारी को समस्त उपकरण व एसी कार्य करते मिले
लखीमपुर खीरी May 14, 2025 at 08:12 PM , 115लखीमपुर खीरी। एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ एसके मिश्रा द्वारा मंगलवार को ब्लड बैंक (रक्त कोष) का औचक निरीक्षण किया गया। जहां समस्त कक्ष में ऐसी (एयर कंडीशनर) सुचारू रूप से कार्य करते हुए पाए गए। वहीं जिला चिकित्सालय खीरी में रक्त कोष में ब्लड रक्त का रखरखाव करने के लिए लगाए गए रेफ्रिजरेटर एवं डीप फ्रीजर का रखरखाव देखा गया। डीप फ्रीजर आदि सही से कार्य कर रहे थे। एक डीप फ्रीजर 80 डिग्री सेंटीग्रेड एवं दूसरा डीप फ्रीजर 40 डिग्री सेंटीग्रेड में किया जाता है। रक्त कोष में रखे समस्त रेफ्रिजरेटर एवं डीप फ्रीजर सुचारू रूप से कार्य करते हुए मिले।






_page-0001.jpg)
























Comments