जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी May 14, 2025 at 08:11 PM , 113लखीमपुर खीरी। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, लखीमपुर खीरी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में असाधारण प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम ऊँचा किया है। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में छात्र-छात्राओं ने न केवल उच्च अंक अर्जित किए, बल्कि सतत परिश्रम और अनुशासन के उदाहरण भी प्रस्तुत किए।
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन-जयपुरिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में सभी तीनों संकायों – मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। मानविकी संकाय में – सृज्या तिवारी ने 96.60% अंक प्राप्त कर संकाय ही नहीं, पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में उत्कर्ष शर्मा ने 93.00% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में प्रिंस तिवारी ने 91.00% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए इन विद्यार्थियों ने विद्यालय टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। विद्यालय ट्रस्ट की अध्यक्षा प्रियंका गुप्ता ने विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा यह अद्वितीय सफलता छात्रों के अथक परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कक्षा 10वीं में भी शानदार प्रदर्शन-कक्षा 10वीं के परिणाम भी अत्यंत उत्साहजनक रहे। कुल 14 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए:-अनुभव वर्मा – 95.20% के साथ विद्यालय टॉपर रहे , धैर्य सक्सेना – 95.00%, पल्लवी पुष्कर – 94.60%, आस्था अवस्थी – 94.40%, शुभ गुप्ता – 94.00%, कुशाग्र अस्थाना – 93.40% , पूर्वी गुप्ता – 92.00%, अनुष्का मिश्रा – 91.60%, अभिकर्ष मौर्य – 91.40%, अर्पित वर्मा – 91.00%, वैष्णवी राज – 91.00%,सार्थक सिंह – 90.60%, वैष्णवी सिंह – 90.40% अंक प्राप्त किये| विद्यालय परिवार की ओर से सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।






_page-0001.jpg)
























Comments