शराब व्यवसाई के घर चोरों ने धावा बोला, पचास हजार नगद सहित करीब 15 लाख के जेवर किए चोरी
लखीमपुर खीरी May 14, 2025 at 08:10 PM , 120लखीमपुर खीरी। जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी शराब व्यवसाय रमेश त्रिपाठी के घर को चोरों ने निशाना बनाया और 50 हजार की नगदी सहित करीब 15 लाख के जेवर चोरी कर लिए।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में चोरों ने शराब व्यवसायी रमेश त्रिपाठी के घर को निशाना बनाया और घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर मे दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पीड़ित के मुताबिक चोर करीब 50 हजार की नगदी सहित 15 लाख के जेवर चोरी कर ले गए।घटना कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।






_page-0001.jpg)
























Comments