दाउदपुर में महंगी यूरिया के साथ और भी तमाम कुछ खरीदना पड़ता है किसानों को

लखीमपुर खीरी , 112

हरिशंकर मिश्र
लखीमपुर खीरी। विकासखंड बिजुआ के अंतर्गत दाउदपुर साधन सहकारी समिति में समिति के चौकीदार को गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी बनाकर किसानों से मनमाना शुल्क लेकर सचिव खुलेआम यूरिया खाद की बोरी ₹270 में तथा साथ में एक पाउडर देकर खुलेआम किसानों को लूट रहा है तथा समिति के संचालक अध्यक्ष मूकदर्शक बनकर यह तमाशा देख रहे हैं। जानकारी के अनुसार दाउदपुर साधन सहकारी समिति में सचिव नीरज कुमार जब से आए हैं तब से किसानों का शोषण जारी है। यूरिया खाद की रेट सरकार द्वारा 266 रुपए 50 पैसे की है। भ्रष्ट सचिव नीरज कुमार₹270 में किसानों को देकर के उनका शोषण कर रहा है तथा खाद के साथ में एक कीटनाशक दवाई भी दे रहा है जिसमें शायद अच्छा  मुनाफा होता है यह सब किसानों को बिना रसीद के ही दिया जा रहा है जब किसान रसीद मांगता है तो उसे सचिव यह कहता है कि खाद लेना हो तो लो नहीं तो जाओ, किसान अपना फसल बचाने के लिए मजबूरी में यह सब खरीद रहा है इस संबंध में जब एआर कोऑपरेटिव को फोन लगाया गया तो उनका फोन नहीं उठा।

Related Articles

Comments

Back to Top