दाउदपुर समिति में चौकीदार बना सेंटर इंचार्ज

लखीमपुर खीरी , 159

हरिशंकर मिश्र
लखीमपुर खीरी। सहकारिता विभाग को बदनाम करने में समितियां के अध्यक्ष सचिव कभी चूकते नहीं हैं। ताजा मामले में सचिव ने गेहूं खरीद में चौकीदार को गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी बनाकर जमकर किसानों का शोषण करवा रहा है, संबंधित जिम्मेदार भी भ्रष्टाचार में अपने सचिव का सहयोग कर रहे हैं। यह नजारा ब्लॉक बिजुआ के बहुत उद्देश्य साधन सहकारी समिति दाउदपुर में देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार बताते हैं कि सचिव नीरज कुमार ने जब से चार्ज लिया है तब से बगैर पैसा लिए किसानों को कर्ज तक नहीं दिया जा रहा है कर्जे की फाइल बनवाने के नाम पर किसानो से 450 रुपए से लेकर₹500 तक खुले आम लिया जा रहा है इसी तरीके से गेहूं खरीद केंद्र का प्रभारी समिति के चौकीदार विकास को बना दिया है। विकास सचिव के निर्देश पर प्रति कुंतल गेहूं पर ढाई सौ रुपए तक का गेहूं काटकर चेक बनता है इस संबंध में सचिव से संपर्क किया गया तो तब सचिव नीरज कुमार ने बताया कि हम लोग क्या करें हमारे पास कोई कर्मचारी नहीं है हम चाहे कितना भी गेहूं अच्छा खरीदें परंतु प्रति कुंतल पर अधिकारियों को नजराना देना पड़ता है इसलिए हमारा गेहूं केंद्र प्रभारी विकास चौकीदार प्रति कुंतल पर ढाई सौ रुपए काट लेता है। गौर तलब है कि किसानों को बैठने के लिए टेंट तथा कुर्सियों कोई व्यवस्था नहीं किए गए हैं किसान बेचारे ऐसी धूप में खड़े होकर के अपना गेहूं बेंचते हैं तथा प्रति कुंतल पर इनको सुविधा शुल्क देते हैं कई किसानों ने बताया कि हम लोग अगर केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीदने के लिए सुविधा शुल्क न दे तो हमारा गेहूं ना पास करके नहीं खरीदते हैं हम लोगों का जम कर शोषण किया जा रहा है इस संबंध में सहकारिता के अन्य अधिकारियों की भी मिली भगत है। हमारे जन प्रतिनिधि भ्रष्ट सचिव तथा गेहूं के प्रभारी पर कोई कार्रवाई करना नहीं चाहते जबकि जानते सब हैं जिससे किसानों का शोषण हो रहा है इस संबंध में किसानों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि किस तरीके से सचिव नीरज कुमार ने चौकीदार विकास शुक्ला को गेहूं के केंद्र प्रभारी बनाकर खुलेआम लूट रहा है सचिव ने बताया है कि हमारे जनपद में अफसर भी  पाक साफ नहीं है हम लोगों से जुड़े हमारे अफसर एवं हमारे संचालक मंडल तथा अध्यक्ष यह सब करवाते हैं। इस विषय में जानकारी लेने के लिए जब सहायक निबंधक सहकारिता को फोन लगाया गया तो उनका फोन नहीं उठा।

Related Articles

Comments

Back to Top