पांचवें दिन भी जारी रहा शराब ठेका हटाने के लिए महिलाओं का धरना प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी May 06, 2025 at 06:55 PM , 115हरिशंकर मिश्र/के0के0 शुक्ला
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ के अंतर्गत ग्राम सैदीपुर खुर्द में शराब ठेका बंद करने के लिए महिलाओं ने सोमवार पांचवे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा
महिलाएं बगैर भोजन किये भी धरना प्रदर्शन में जबरदस्त सहयोग कर रही हैं। बताते हैं कि अप्रैल माह में आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने आश्वासन दिया था कि 30 अप्रैल तक ठेका देशी शराब की दुकान हटा ली जाएगी परंतु आज तक ठेका नहीं हटाया गया तो महिलाओं ने 1 मई से धरना प्रदर्शन कर रही है तथा गांव की महिलाएं बताती हैं कि शाम को पियक्कड़ लोग शराब पी करके सड़क पर उत्पात मचाते हैं आने वाले राहगीरों के साथ छोटी-छोटी बच्चियों लखीमपुर से गांव आती है तो उनको भी अराजक तत्व परेशान करते हैं परंतु आबकारी विभाग के अफसर दुकान हटाने का नाम नहीं ले रहे हैं जबकि 20 दिन पहले दिया डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने आश्वासन दिया था कि सैदीपुर से शराब का ठेका हटा लिया जाएगा परंतु आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अवधेश कुमार दुकान हटवा नहीं रहे हैं तथा महिलाओं को धमकाते हैं कि तुम्हारे खिलाफ थाना में मुकदमा लिखवा करके तुमको जेल भेज देंगे रविवार को महिला पुलिस के साथ महिलाओं को हड़का रहे थे गांव की सीमा ने मीडिया को बताया है कि हम लोगों को तरह-तरह से आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर महिलाओं को परेशान करते हैं तथा बीते दिवस मेरे घर में बगैर महिला सिपाही के लिए बिना आबकारी इंस्पेक्टर दो सिपाहियों के साथ आधी रात को दरवाजा खुलवाया था और हड़का रहे थे कि सीमा तुम महिलाओं से धरना प्रदर्शन बंद करने के लिए कहें अगर महिलाएं धरना बंद नहीं करते हैं तो हम तुम्हें तथा तुम्हारे परिवार को चैन से जीने नहीं देंगे। गांव की बुजुर्ग महिलाएं कुसुमावती रामगुनी सुमित्रा कौशल्या मीनाक्षी रामवती सहित सैकड़ों महिलाएं 24 घंटे दुकान के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिला प्रशासन से शराब का ठेका नहीं हटवाया जाता है तो हम कुछ महिलाएं बाबा महंत योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री से मिलेंगे और आबकारी इंस्पेक्टर अवधेश कुमार की शिकायत करेंगे तथा गांव से शराब की ठेका हटवाने के लिए विनती भी करेंगे महिलाएं भूखे प्यास रहकर शराब ठेका हटवाए जाने का जिला प्रशासन से अनुरोध कर रही हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments