10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: त्वरित और सुलभ न्याय की दिशा में अहम पहल
लखीमपुर खीरी May 06, 2025 at 06:50 PM , 112राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक सम्पन्न
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 10 मई (द्वितीय शनिवार) को जनपद न्यायालय लखीमपुर-खीरी एवं तहसील स्तर पर किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखीमपुर-खीरी सैयद माऊज बिन आसिम के निर्देशन में संपन्न होगा।इस तैयारी के अंतर्गत नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक वादों की पहचान करें और उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। यह पहल आम जनमानस को त्वरित, सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






_page-0001.jpg)
























Comments