राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

लखीमपुर खीरी , 104

लखीमपुर खीरी। दिनांक 6-5-25 को राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक चौधरी अजीत सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोकदल लखीमपुर खीरी के तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष सीमाब अहमद के निज निवास (कैम्प कार्यालय) पर एकत्र हुए, चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महोदय ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह के जीवन पर हम सभी को प्रकाश डालने की जरूरत है। चौधरी साहब जीवन पर्यंत के लिए किसानों की सच्ची सोच रखते थे। किसानों के हक की लड़ाई हमेशा लड़ी। किसानों को विभिन्न तरीके से खेती करने की सलाह दी। चौधरी साहब किसानों के सच्चे हितैषी थे।
इस अवसर पर - अनुराग शुक्ला, क्षेत्रीय महासचिव(उत्तर प्रदेश) पं. शिवप्रसाद दिवेदी, शब्बीर हुसैन, चन्द्र प्रकाश बाजपेई एडवोकेट, राहुल मिश्रा, लवकुश मिश्रा, सरोज दीक्षित, नाजिम अली, हरनाम, शैलाक्षी, वेद प्रकाश, प्रेमा देवी, डॉ राजकुमार तिवारी, श्याम मोहन कुशवाहा, पंकज कश्यप, पंकज मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, शुवलली, प्रीति सिंह, आरती चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top