इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
लखीमपुर खीरी May 06, 2025 at 06:45 PM , 122लखीमपुर खीरी। निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।आरोप है कि प्रधान और सचिव ने कागजों पर नलों की मरम्मत के नाम पर पैसा निकाल लिया है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है।ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। हैंडपंप खराब होने से उनकी दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं।आरोप है कि पंचायत सचिव आसिफ खान और शालिनी पाण्डे की ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा पैसा निकाला है। कागजों पर मरम्मत का काम दिखाकर पैसा निकाल लिया गया है, लेकिन वास्तव में कोई काम नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधान और सचिव की मिलीभगत से सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments