योग जागरूकता अभियान का तीसरा दिन योग ऊर्जा से रहा ओतप्रोत

लखीमपुर खीरी , 106

69वां रविवार सूर्य नमस्कार अभ्यासक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों के अंतर्गत योग रंजन फाउण्डेशन एवं आयुष विभाग लखीमपुर के संयुक्त तत्वावधान चल रहे 50 दिवसीय योग जनजागरूकता अभियान के तीसरे दिन, अटल बिहारी वाजपेयी उद्यान, आवास विकास कॉलोनी में आयोजित प्रातःकालीन योग सत्र में प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया।इस अवसर पर मुख्य योग प्रशिक्षक नूपुर गुप्ता, अमूलदीप तिवारी एवं राजदीपिका तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न सूक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम, मुद्राएं तथा योग निद्रा का अभ्यास कराया गया साथ ही प्रतिभागियों को शारीरिक, मानसिक व आत्मिक लाभों के वैज्ञानिक पक्षों से भी परिचित कराया गया।इसके साथ, योग रंजन फाउंडेशन द्वारा 14 जनवरी 2024 से सतत रूप से प्रत्येक रविवार आयोजित किए जा रहे "54 सूर्य नमस्कार अभ्यासक्रम" का 69वां रविवार भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें अनेक योग साधकों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में योग रंजन फाउंडेशन की सह-संस्थापिका एवं योग थेरेपिस्ट प्रगति बरनवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ प्रीति शुक्ला, खुशी वर्मा, प्रतीक तिवारी, श्वेता मिश्रा, आकांक्षा वर्मा, काजल तोलानी एवं आरती तोलानी सहित अनेक योग साधकों की सहभागिता ने आयोजन को ऊर्जावान और प्रेरणादायक बनाया।यह अभियान योग के माध्यम से जनमानस में स्वास्थ्य, संतुलन और चेतना का संचार करने की दिशा में एक संगठित प्रयास है, जो समाज को योगमय बनाने की ओर निरंतर अग्रसर है।

Related Articles

Comments

Back to Top