गायत्री परिवार के ग्रीष्म कालीन ढपली संगीत कन्याओं के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू
लखीमपुर खीरी May 05, 2025 at 10:55 AM , 133जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज और गायत्री शक्तिपीठ पर चल रहे प्रशिक्षण शिविर
संगीत से संस्कार अभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ की पहल
लखीमपुर खीरी।अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा लखीमपुर में 25 अक्टूबर 2025 से होने जा रहे विराट नारी उत्कर्ष समारोह के प्रयाज में संगीत से संस्कार अभियान के माध्यम से कन्याओं में संगीत कौशल विकसाया जा रहा है। इसके अंतर्गत गायत्री परिवार द्वारा नगर के कन्या विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन ढपली संगीत प्रशिक्षण शिविर का संचालन शुरू किया गया है। इस क्रम में शनिवार को लखीमपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में निःशुल्क ढपली संगीत प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शिविर सहयोगी विद्यालय शिक्षिका शैलजा की उपस्थिति में सबके लिए सद्बुद्धि और सबके लिए उज्ज्वल भविष्य के भाव से सामूहिक गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। इस शिविर के लिए शुक्रवार को विद्यालय में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ टीम द्वारा छात्राओं के पंजीकरण किए गए थे। संगीत में अभिरुचि रखने वाली विद्यालय की 30 छात्राओं का ढपली का प्रारंभिक प्रशिक्षण शुरू कर उन्हें कहरवा ताल का अभ्यास कराना शुरू किया गया है। इससे पूर्व शुक्रवार को भगवान दीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज में गायत्री परिवार द्वारा निःशुल्क ढपली संगीत प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया जा चुका है। ढपली संगीत शिविर संचालक युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्य ने बताया विद्यालयों में ढपली संगीत शिविर कर चुकी छात्राओं के आगे के प्रशिक्षण क्रम को जारी रखने के लिए लखीमपुर के गोला रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर हर रविवार साप्ताहिक ढपली संगीत प्रशिक्षण क्लास भी चलाई जाती है। ढपली संगीत प्रशिक्षण शिविर के संबंधी किसी भी जानकारी के लिए गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ लखीमपुर खीरी के व्हाट्सएप नंबर 9918377428 पर संपर्क किया जा सकता है।






_page-0001.jpg)
























Comments