जंगली जानवर के शिकार के शक मे ऐक ब्यक्ति को वन कर्मियो ने उठाया

लखीमपुर खीरी , 95

विलहरी बीट मे सक्रिय हैं शिकारी,वन विभाग बेखबर
गोला गोकर्णनाथ खीरी। महेशपुर रेंज की विलहरी वीट के गांव कैमहरी मे जंगली सुअर के शिकार के शक मे वन विभाग के कर्मचारियो ने कैमाहरी निवासी ऐक युवक को रविवार की सुवह तडके उठा लिया है।
बताया जाता है कि विलहरी वीट के गांवो मे इस समय शिकारी काफी सक्रिय हो गये है। और वह असहाय जंगली जानवरो को अपना सिकार बना रहे है। वन वीट विलहरी के गांव कैमहरी मे जंगली सुअर के शिकार की सूचना पर वन कर्मचारियो ने रविवार की सुवह तबके सुरज पुत्र अर्जुन लाल को जंगली सुअर के शिकार के चलते उठा लिया है।और वन रेज कार्यालय महेशपुर मे उससे कडी पूछताछ कर रही है। हलाकि लगभग ऐक वर्ष पूर्व भी इसी विलहरी बीट के गांव घुसी मे भी शिकारियो ने ऐक जंगली सुअर का शिकार किया था। उसमे भी वन कर्मचारयो ने ऐक दो लोगो को उठा कर पूछताछ करने के बाद मामले को रहा दफा कर दिया था। इस सम्बंध मे महेशपुर वन क्षेत्राधिकारी व डीएफओ लखीमपुर से जानकारी चाही गई,लेकिन किसी का फोन नही उठा।

Related Articles

Comments

Back to Top