राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक संपन्न
लखीमपुर खीरी May 05, 2025 at 10:40 AM , 117गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला नगर के खुटार रोड निकट यूको बैंक के पास अंशु वर्मा कंप्यूटर्स स्थान पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कन्नौजिया की अध्यक्षता में व AHP कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अंशु वर्मा के नेतृत्व में गोला नगर ईकाई की बैठक व नगर कार्यकारणी गठित की गई। जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने आकाश बजरंगी नगर अध्यक्ष को पद से हटाकर पद उन्नत करते हुए आकाश बजरंगी को गोला विधानसभा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। रामनिवास गुप्ता को नगर संयोजक के पद पर व प्रमोद गुप्ता को नगर अध्यक्ष, प्रेमचंद को कार्यवाहक नगर अध्यक्ष,जितेंद्र कुमार को वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष, विनय अवस्थी को कनिष्ठ नगर उपाध्यक्ष,विकास कनौजिया को नगर मंत्री,प्रेमचंद राठौर को गोला तहसील मंत्री पद पर नियुक्त किया। बैठक में जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष अंशु वर्मा, जिला उपाध्यक्ष,AHP अंकित वर्मा,AHP जिला संयोजक अशोक जायसवाल,AHP जिला मंत्री श्री मनोज वर्मा और सोनू शाह,प्रेमचंद राठौर,हर्षित गुप्ता,दिलीप कुमार गुप्ता,प्रमोद कुमार गुप्ता,विनय अवस्थी, विजय त्रिवेदी करुणेश त्रिवेदी,मनोज शुक्ला,ठाकुर पंकज सिंह आदि दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments