अपने शरीर को लू से बचाएं - डाक्टर निधि वर्मा
लखीमपुर खीरी May 05, 2025 at 10:37 AM , 109आयुर्वेदिक अस्पताल पर डाक्टर ने लू से बचाव की दी जानकारी
गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले गांव मे राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की डाक्टर निधि वर्मा ने सभी लोगो से इस समय चल रही लू से बचाव की जानकारी दी है।
इस दौरान उन्होंने बताया कि हो सके तो यदि किसी भी ब्यक्ति को यदि कोई बाहर कोई जरूरी काम न हो तो सुवह ग्यारह वजे से लेकर लगभग शाम पांच बजे तक न निकले, यदि निकलना जरूरी हो तो पर्याप्त मात्रा मे शरीर को ढक के निकले काटन के कपडे धारण करे।पूरे चेहरे को रूमाल य गमछे से ढके
दिन मे पर्याप्त मात्रा मे ताजे नल का ठंडा पानी पिये।ठंडे पेय जेसे लस्सी वेल य आम का शर्बत य सिकंजी का शर्बत नीबू पानी दही लस्सी आदि का पर्याप्त मात्रा मे सेवन करे। आंखो को तेज धूप से बचाव के लिये आखों पर काला चश्मा पहने व तेज धूप होने पर आंखो को ठंडे पानी से धोये व चेहरे को भी नल के ताजे पानी से धुले।इससे इस गर्मी के मौसम मे अपने शरीर व आंखो की देखभाल कर सकते है।






_page-0001.jpg)
























Comments