अनुभवी जुझारू युवाओं को मौका देगी कांग्रेस - प्रहलाद पटेल
लखीमपुर खीरी May 05, 2025 at 10:40 AM , 111लखीमपुर-खीरी शनिवार को कांग्रेस भवन पर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारी एवं ब्लॉक/ नगर/टाउन एरिया अध्यक्षों की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई l
उक्त बैठक को संबोधित करते हुए प्रहलाद पटेल ने कहा कि वर्तमान में सभी इकाइयां भांग चल रही हैं अति शीघ्र कमेटियों का गठन कर सशक्त संगठन बनाएंगे समूचे ब्लाकों में नए सिरे से गठन होना है l संगठन सृजन अभियान के तहत एक गतिशील जुझारू संगठन इस बार तैयार किया जाएगा क्योंकि आने वाला पंचायत चुनाव अति निकट है पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर के बेहद गंभीर है साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्दे नजर कार्य किया जाएगा l संगठन में अनुभवी जुझारू युवाओं को मौका दिया जाएगा l
उक्त बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता ने कहा कि हम सभी कांग्रेस जनों को कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा क्योंकि वर्तमान भाजपा सरकार से सभी वर्ग त्रस्त है महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है डबल इंजन की सरकार पूर्णतया फेल हो चुकी है संगठन की जिम्मेदारी यह भी है कि हमें जनहित के मुद्दों को भी उठाना है सोई हुई सरकार को जगाने का कार्य करना होगा l देश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है सरकार सिर्फ सिर्फ जुमले बाजी कर रही है l उक्त बैठक को प्रमुख रूप से संबोधित करने वाले शिव सहाय सिंह, मोहन चंद्र उप्रेती अन्नू मिश्रा, संजय गोस्वामी चंद्र प्रभा अवस्थी, संध्या जायसवाल, राजेंद गुप्ता , कोमल सिंह, जावेद अली एडवोकेट, जमाल अहमद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान, सचिन शाह, आफताब अहमद, दिनेश शर्मा, इरफान बेग, आदि l
प्रमुख रूप से उपस्थित रवि तिवारी,अकबर अली तरुण शालू राकेश विश्वकर्मा नीरज बाजपेई शिव भगवान किरण पटेल हरगोविंद वर्मा राधेश्याम लतीफ आजम अब्दुल रहीम रामपाल शाक्य आदि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे






_page-0001.jpg)
























Comments