ससुराल आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

लखीमपुर खीरी , 110

लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के अंबारा गांव के बाहर ससुराल आए 23 वर्षी युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शव की सूचना फैलते ही हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई मृतक युवक की पहचान रमन भार्गव पुत्र शिशुपाल निवासी कुकरा थाना मैलानी जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है । परिजनों की माने तो मृतक रमन ने एक वर्ष पूर्व लड़की भगाकर लव मैरिज की थी ।वर्तमान समय में मृतक की पत्नी अपने मायके में थी शुक्रवार की शाम को मृतक अपनी ससुराल आया था। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Comments

Back to Top