शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने वाला गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Apr 26, 2025 at 07:27 PM , 96लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के संनिकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मितौली शिवा जी दुबे के नेतृत्व में थाना मितौली खीरी की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.04.2025 को पंजीकृत मुकदमा के नामजद वांछित अभियुक्त अरविन्द कुमार पुत्र राकेश कुमार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम चन्दपुरवा मजरा कल्लिया रामपुर थाना मितौली जिला खीरी जो एक लडकी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया था तथा शादी करने के नाम पर उसके साथ गाली गलौज, मारपीट की व जान से मारने की धमकी भी दिया था को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष भेजा गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 लल्लन जी सिंह , हे0का0 सुनील कुशवाहा शामिल रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments