झुका हुआ बिजली का खंभा सुरक्षा के लिए खतरा
लखीमपुर खीरी Apr 26, 2025 at 07:22 PM , 98लखीमपुर खीरी। निघासन ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत लुधौरी में एक गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है तेज हवाओं के कारण सेमरा पुरवा मार्ग पर एक बिजली का खंभा झुक गया यह खंभा स्कूल के रास्ते पर स्थित है जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।झुका हुआ बिजली का खंभा न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि इस मार्ग से गुजरने वाले सभी राहगीरो के लिए भी जान जोखिम बन गया है स्थानीय निवासियों ने चिंता व्यक्त की है की किसी बड़ी दुर्घटना से पहले इस समस्या का समाधान किया जाना आवश्यक है। बिजली विभाग से इस खतरनाक स्थिति को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है स्थानीय प्रशासन से भी अपेक्षा की जा रही है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द खंभा की मरम्मत या प्रस्थापना की व्यवस्था करें ।






_page-0001.jpg)
























Comments