जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए भारतीयों को भारतीय किसान संगठन ने दी श्रद्धांजलि
लखीमपुर खीरी Apr 26, 2025 at 07:20 PM , 97लखीमपुर खीरी। गत दिवस प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय किसान संगठन ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम मे हुए आतंकी हमले मे मारे गये भारतीयों को श्रद्धांजलि दी भारतीय किसान संगठन के लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा की अगुवाई मे भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला आर्य कन्या चौराहे श्रद्धांजलि दी इस दौरान नरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा घटना बहुत ही दुखद है मृतकों के परिजनों को मुआवजा के साथ परिवार के एक व्यक्ति को सरकार नौकरी दे। प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार दीक्षित ने कहा की सरकार को इस पर तत्काल एक्शन लेना चाहिए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए पूरा देश और पूरा भारतीय किसान संगठन सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है इस दौरान प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार दीक्षित प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पांडे इकबाल अहमद शिवम सैनी पिंटू वर्मा विमलेंद्र कुमार मिश्रा घनश्याम यादव विनीत राज मनजीत मौर्य हरनाम यादव गुड्डू वर्मा जगजीवन वर्मासहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।






_page-0001.jpg)
























Comments