गंदगी व बिखरी हुई कुर्सियां देखकर नाराज हुई प्रधानाचार्य

लखीमपुर खीरी , 109

लखीमपुर खीरी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल का प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ वाणी गुप्ता ने शनिवार दोपहर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह गंदगी व मरीजों के बैठने के लिए डाली गई सीट को इधर-उधर बिखरा देखकर नाराज हुईं और तत्काल प्रभाव से इसे सही करने के निर्देश दिए।अपने औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी सहित औषधि भंडारा कक्ष, मुख्य हाल का निरीक्षण किया। टूटी हुई कुर्सियों को तत्काल सही करने के निर्देश दिए। सभी कूलरों में नियमित पानी रखने, ओआरएस कॉर्नर बनाने, मरीज के लिए ठंडा पानी की व्यवस्था और बेहतर करने और ओपीडी में भी मरीज के बैठने की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पहुंची जहां पर वितरक से उन्होंने दावों की उपलब्धता के बारे में पूंछा जिस पर वितरक ने दवाएं उपलब्ध होने की बात कही।

Related Articles

Comments

Back to Top