धर्म-धर्मात्मा-धरती रक्षार्थ सत्य-धर्मं संस्थापनार्थ चतुर्युगीन भगवदावतार की निकली भव्य शोभा यात्रा

लखीमपुर खीरी , 735

हरिद्वार/लखीमपुर।
सन्त ज्ञानेश्वर स्वामी सदानन्द जी परमहंस द्वारा संस्थापित संस्था सदानन्द तत्त्वज्ञान परिषद् के तत्त्वावधान में वैशाखी के पावन अवसर पर  श्री हरिद्वार आश्रम से भगवद् भक्त सेवकों के द्वारा सत्यधर्म संस्थापनार्थ एवं धर्म धर्मात्मा धरती रक्षार्थ चतुर्युगीन भगवदावतार भगवान श्री विष्णु जी, भगवान श्री राम जी, भगवान श्री कृष्ण जी एवं भगवान श्री सदानन्द जी की झांकी के साथ हरिद्वार में शोभा यात्रा निकाली गई । झांकी के साथ में देश विदेश से आए हुए श्रद्धालु भक्तजन झंडा एवं बैनर लिए सहभागी रहे । संस्था के  कमल जी ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा शोभा यात्रा का मूख्य उद्देश्य जनताको वास्तविक धर्म की जानकारी देकर समाज में धर्म के नाम पर फैले आडम्बर ढोंग पाखण्ड को मिटाना है। आज अज्ञानतावश धर्म को अलग अलग सम्प्रदायों मे बाँट दिया गया है जबकी धर्म एक था एक है और एक ही  खुदा गॉड भगवान सत श्री अकाल का दोष रहित सत्य प्रधान अमरता उन्मुक्तता से युक्त सर्वोत्तम सनातन विधान है , जिसमे रहकर जीवन जीया जाता है । उन्होंने कहा वर्तमान में कल्कि अवतार भगवान् सदानन्द जी ने हमें जीव-ईश्वर-परमेश्वर तीनो का अलग अलग बातचीत सहित साक्षात् दर्शन कराया उन्होंने कहा जब धर्म सबका एक है फिर धर्म के नाम पर यह भेद भाव कैसा ? उन्होंने सभी अर्थात आम जनमानस से यह अपील की कि आज धर्म के नाम पर कायम यह भेद मिटाने का समय आ चुका है उन्होंने कहा कि इस शोभायात्रा के माध्यम से हम सभी को आह्वान करते हैं कि पहले धर्म को जानो फिर मानो, क्योंकि जैसे ही हम सच्चा धर्म को जानेंगे वैसे ही धर्म के नाम पर कायम यह भेद स्वत: ही समाप्त हो जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top