लखीमपुर- *न्यूयॉर्क में खीरी के मुनीर खान को मिला इंजीनियरिंग फॉर ह्यूमैनिटी अवॉर्ड 2025*

लखीमपुर खीरी , 169

लखीमपुर।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से ताल्लुक रखने वाले युवा वैज्ञानिक *मुनीर खान* ने अमेरिका के *कोलंबिया विश्वविद्यालय* में आयोजित *मिलार्ड चान टेक्नोलॉजी चैलेंज* में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले का नाम रोशन किया है। मुनीर को उनके सामाजिक उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यों के लिए *इंजीनियरिंग फॉर ह्यूमैनिटी अवॉर्ड 2025* से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें *$10,000 की नगद पुरस्कार राशि* भी प्रदान की गई।

मुनीर की स्टार्टअप कंपनी *Cadre Technologies Services LLC* डोवर, डेलावेयर (USA) में स्थित है, जहां वह दृष्टिबाधित लोगों के लिए  *AI आधारित स्मार्ट चश्मा*  विकसित कर रहे हैं। यह चश्मा दृष्टिहीनों को अपने आसपास की दुनिया को पहचानने और दैनिक कार्यों को सहजता से करने में मदद करता है। 

मुनीर का कहना है, *"मैं अपनी इंजीनियरिंग क्षमताओं से उन लोगों के लिए काम करना चाहता हूं, जो दुनिया को नहीं देख सकते, लेकिन उन्हें इसकी खूबसूरती का एहसास दिलाना चाहता हूं।"*

Related Articles

Comments

Back to Top