राम लला की परम कृपा से मंदिर भव्य बन गया है.... रामलीला के मंच पर हुआ भव्य कवि सम्मेलन

लखीमपुर खीरी , 156

के के शुक्ला 

मैलानी, लखीमपुर खीरी।जब कहीं पर कार्यक्रम पहली बार हो रहा हो तो निश्चित रूप से आयोजकों और कवियों ,दोनों की धड़कने बढ़ी हुई होती हैं, पता नहीं कैसा होगा क्या होगा श्रोता कैसे रेस्पॉन्ड करेंगे कुछ ऐसा ही था गत सोमवार की देर रात तक चले आदर्श नगर पंचायत मैलानी खीरी के रामलीला महोत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन का माहौल, लेकिन जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो बाराबंकी से आए विकास बौखल के चुटीले अंदाज में किए गए संचालन में अद्भुत रंग जमा, रामसनेही घाट से पधारे सीताकांत स्वयंभू ने अपनी ओजस्वी कविताओं से बहुत ही शानदार ओपनिंग की और उसके बाद जेपी नाचीज की शानदार पारी, संध्या त्रिपाठी ने वाणी वंदना के बाद बढ़िया गीत पढ़े ,कमलेश पांडे कमल ने भी बढ़िया गीत पढ़कर आनंदित किया, फिर विकास बौखल ने विस्फोटक हास्य पढ़कर महफिल लूटी और अंत में अध्यक्षीय काव्य पाठ करते हुए लखीमपुर खीरी से आए ओज कवि अनिल अमल ने पांच सदी तक लड़े अनवरत लाखों हैं बलिदान दिए ,
कितनी पीढ़ी बीत गई हैं मंदिर का अरमान लिए ,
हर सनातनी का सीना गौरव से आज तन गया है ।
रामलाल की परम कृपा से मंदिर भव्य बन गया है ।। पढ़कर पूरे सदन का भरपूर प्यार दुलार प्राप्त किया इस कार्यक्रम की की-पर्सन गुरमीत कौर जी और नगर पंचायत की चेयरपर्सन कीर्ति माहेश्वरी जी उनके पति और प्रतिनिधि बंटी माहेश्वरी जी पूरी चैतन्यता और तन्मयता के साथ प्रतिक्षण समर्पित रहे, एक बहुत ही शानदार आयोजन के लिए मैलानी के सभी श्रोताओं का भी बहुत योगदान सराहनीय रहा सबके प्रति बहुत-बहुत आभार... इस इतिहास रचने वाले कवि सम्मेलन का संयोजन एवं अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अनिल अमल ने की तथा मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पूरनपुर रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top