दो बाइको की आपस में हुई जबरदस्त भिड़त से 4 युवक हुए घायल, दो की हालत गंभीर

लखीमपुर खीरी , 152

लखीमपुर खीरी। गोला कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे लखीमपुर रोड जलालपुर गॉंव के पास दो बाइको की आपस में हुई जबरदस्त भिड़त,हादसे में 4 युवक हुए घायल, दो की हालत गंभीर। एम्बुलेंस द्वारा युवकों को एम्बुलेंस द्वारा CHC गोला लाया गया ।तीन युवक लखीमपुर सदर के निवासी हैं व 01 युवक गोला गोकर्णनाथ के कुम्हारन टोला का निवासी है।मेला चैती कार्यक्रम स्थल से पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन लाल मिश्रा, साधन सहकारी समिति सिकन्द्राबाद चेयरमैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र कटियार को जैसे ही सूचना मिली, तत्काल गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर सभी का हाल जाना एवं डॉक्टरों से परामर्श किया,एवं घायलों के रिफर होने पर तत्काल वाहन सुविधा उपलब्ध कराई।

Related Articles

Comments

Back to Top