डाक्टर से फिरौती की मांग करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Apr 18, 2025 at 10:52 AM , 137लखीमपुर खीरी। कोतवाली पुलिस के द्वारा एक दिन पहले शहर की एक प्रतिष्ठित महिला डॉक्टर इंदिरा चोपड़ा से 50 लाख की फिरौती मांगने वाला पहले फोन करके और बाद में पत्र के जरिये की फिरौती की मांग की गई थी। फिरौती न देने पर जान से मार देने की बात कही थी। सदर कोतवाली पुलिस ने फिरौती मांगने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ टोनी और उसके साथी जीता को कोतवाल हेमंत राय और उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है हरप्रीत सिंह मैलानी का रहने वाला है। पुलिस द्वारा फिरौती मांगने वाले के पकड़े जाने पर डॉक्टर व परिवार ने राहत की सांस ली है।
--------
02 अंतर्राज्यीय अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करते हुए, चेन स्नैचिंग की घटना का किया गया सफल अनावरण
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी, प्रकाश कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी गोला के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में थाना गोला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 199/25 धारा 304(2) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए 25-25 हजार रुपये के इनामिया 02 अभियुक्त अर्पित गुप्ता व अभिषेक जौहरी उर्फ पंकज जौहरी को आज पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा-कारतूस व नकदी आदि बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जिन पर विभिन्न जनपदों में लूट, चोरी के एक दर्जन से भी अधिक मुकदमें पंजीकृत है।गिरफ्तार अभियुक्तों में अर्पित गुप्ता पुत्र स्व0 अजय गुप्ता उर्फ समलू निवासी मोहल्ला बाजार कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी, अभिषेक जौहरी उर्फ पंकज जौहरी पुत्र ओमप्रकाश जौहरी निवासी कृष्णा कॉलोनी हरिहर गंज थाना व जनपद फतेहपुर शामिल हैं। पूछताछ के दौरान प्रकाश में आयें तथ्य.पुणे मे गुलटेकरी के पास से मोटरसाइकिल चोरी करना (अपाचे ग्रे कलर),चोरी की मोटरसाइकिल से पुणें मे 02 महिलाओं से चैन स्नैचिंग करना (मार्च 2025)महाराष्ट्र के बीड़ जिला मे एक व्यक्ति की हत्या की 10 लाख रूपये की सुपारी लेना।






_page-0001.jpg)
























Comments