स्वाद एक्सप्रेस का भव्य उद्घाटन लखीमपुर में देसी स्वाद का नया रेस्टोरेंट
लखीमपुर खीरी Apr 18, 2025 at 10:40 AM , 342लखीमपुर खीरी। लखीमपुर वासियों के लिए एक अच्छी खबर! स्वाद रेस्टोरेंट ने अपनी नयी ब्रांच स्वाद एक्सप्रेस के नाम से खोली है जिसका उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती डॉ इरा श्रीवास्तव और सदर विधायक श्री योगेश वर्मा के द्वारा किया गया। एक नया और अनोखा रेस्टोरेंट, अब आपकी सेवा में कंपनी बाग़ के सामने अपने दरवाज़े खोल चुका है। देसी स्वाद और आधुनिक शैली के मेल से सजी यह जगह खासतौर पर उन लोगों के लिए है कुछ ज्यादा खास है जो हर निवाले में कुछ खास चाहते हैं। स्वाद रेस्टोरेंट जो की शहर के खास रेस्टोरेंट में से एक है इस की शुरुआत आशु गुप्ता ने आज से 25 वर्ष पूर्व की थी अब नगरवासियों को और अधिक सुविधा दे पाए इसको ध्यान में रखते हुए स्वाद एक्सप्रेस की शुरुआत की जा रही है इस का प्रमुख उद्देश्य है स्वादिष्ट, ताज़ा और किफायती भोजन को लोगों तक पहुंचाना। रेस्टोरेंट में मिलने वाले व्यंजन भारतीय परंपराओं से प्रेरित हैं, लेकिन उन्हें एक नए अंदाज़ में पेश किया गया है। आशु गुप्ता ने कहा, “हम चाहते हैं कि लोग यहां सिर्फ खाना खाने ही नहीं, बल्कि स्वाद के एक नए सफर पर निकलें। हमारा मेन्यू हर उम्र और हर स्वाद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।”
रेस्टोरेंट की खास बात है इस को कुछ नए अंदाज में रंग-बिरंगी और जीवंत सजावट से सजाया गया है। ताकि हर मेहमान एक सुंदर सा अनुभव ले सके । मेन्यू में खासतौर पर शामिल हैं छोले भटूरे, मसाला डोसा, पाव भाजी, छोला कुलचा , स्पेशल थाली, आदि।






_page-0001.jpg)
























Comments