चीनी मिल के इशारे पर कर रहे भ्रामक प्रचार।
लखीमपुर खीरी Sep 11, 2026 at 05:55 PM , 7गोला गोकर्णनाथ खीरी,
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने कहा है विलंब भुगतान पर गन्ना अधिनियम के अनुसार 15% ब्याज की लड़ाई 30 वर्षों से लगातार सरदार वीएम सिंह लड़ रहे हैं जिस पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी मोहर लगाई है, माननीय कोर्ट का अब मानना याचिका की सुनवाई माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की पीठ लखनऊ में चल रही है 16 जुलाई 2026 को माननीय उच्च न्यायालय ने गन्ना पेराई सत्र 1996 -97 से लेकर अब तक 15% की दर से किसानों को विलंब भुगतान पर ब्याज दिलाने का आदेश पारित हुआ है, उसी की अगली तारीख 31 अगस्त को सभी जिला अधिकारियों को विलंब भुगतान पर ब्याज की रिकवरी कर कर किसानों को दिलाने का आदेश हुआ है वर्तमान सहित पूर्व चार गन्ना आयुक्तों को नोटिस जारी की गई है अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होनी है चीनी मिल के वकीलों द्वारा सरदार वीएम सिंह जी पर आरोप लगाया गया गन्ना किसान संतुष्ट हैं वह ब्याज की मांग नहीं करते सरदार वीएम सिंह जी किसानों को उकसा रहे हैं सभी गन्ना किसान कर्ज के दलदल में है अगर समय से भुगतान हुआ होता तो आज किसानों पर इतना कर्ज नहीं होता किसान जानना चाहता है हमारा ब्याज का कितना पैसा बना इसके लिए जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में हमारा धरना चल रहा था 31 अगस्त को जिला गन्ना अधिकारी के आश्वासन पर 18 सितंबर तक का समय दिया गया जिला गन्ना अधिकारी ने कहा था जो इच्छुक ब्याज का हिसाब करने के लिए फॉर्म जमा कर रहे हैं उनका कोई परेशानी नहीं होंगे अपनी समितियां पर जमा कर सकते हैं जिसके क्रम में ब्याज हिसाब मांग पत्र जमा करने के लिए काफी संख्या में किसान पहुंच गए जिससे एक नेताजी को काफी परेशानी हुई जो हमेशा चीनी मिल के इशारे पर काम किया करते हैं आगामी 18 तारीख से जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पुन: धरना प्रदर्शन किया जाएगा किसान दिवस के दिन जिलाधिकारी से किसानों का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments