विकलांग ने पुलिस से लकडी ठेकेदार से पैसे दिलाने की लगाई गुहार पैसे दिलाने का दिया भरोसा

लखीमपुर खीरी , 103

धौरहरा खीरी। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विकलांग अधेड़ ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया गांव निवासी लकडी ठेकेदार को एक वर्ष पूर्व 12 हजार रुपए दिए थे जो अब ठेकेदार से पैसे मांगने पर गाली गलौज व आमादा फौजदारी होता है।इस पर पुलिस ने पीड़ित को रुपए दिलाने की तसल्ली दी। प्राप्त विवरण के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखन पुरवा निवासी उपर से नीचे तक विकलांग 40 वर्षीय शादाब अहमद पुत्र मुन्ना ज़मीन पर घिसटते हुए प्रभारी निरीक्षक के सामने पेश होकर आरोप लगाया कि गांव निवासी लकडी ठेकेदार नफीस खां घरेलू कार्यों के लिए लकडी लेने के लिए 12 हजार रुपए दिए थे।अब नफीस न लकड़ी दे रहे और न रुपए वापस कर रहे।बात करने पर गाली गलौज व आमादा फौजदारी होते हैं।40 वर्षीय विकलांग द्वारा की गई शिकायत पर कोतवाल धौरहरा सुरेश मिश्रा ने बताया कि जल्दी ही रुपए वापस करा देंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top