सरकारी दुकान पर दबंगों का विवाद
लखीमपुर खीरी Apr 14, 2025 at 10:58 PM , 113धौरहरा खीरी। गत शुक्रवार को ईसानगर क्षेत्र में सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन वितरण के समय हुएं मामले में महिला कोटेदार ने रविवार को क्षेत्राधिकारी धौरहरा को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि ईसानगर पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई न करके उल्टे मेरे पति का शांन्ति भंग में चालान किया। प्राप्त विवरण के अनुसार ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर में महिला कोटेदार उर्मिला देवी सरकारी राशन वितरण के समय गांव के तीन लोगों द्वारा अभद्रता व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए ईसानगर पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने कोटेदार उर्मिला के पति राहुल के खिलाफ शान्ति भंग की कार्यवाही की गई थी। ईसानगर पुलिस के क्रिया कलापों से आहत महिला कोटेदार ने रविवार को क्षेत्राधिकारी धौरहरा कार्यालय मं शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव निवासी धर्मेन्द्र शैलेन्द्र व चमन मौर्य अपने को मीडिया कर्मी होने की बात करते रहते हैं और मना करने के बाद भी राशन गोदाम में घुस गए और बोरियो को खींचने लगे तब मैं दुकान पर अकेली थी व लेवर खाना खाने चले गए थे। कोटेदार ने उपरोक्त लोगों पर राशन की बोरियां उठाने व अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वही दूसरी तरफ इस मामले में आरोपी चमन पुत्र मिश्रीलाल ने शुक्रवार को ईसानगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में कोटेदार के वहा राशन लेने गया था जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया इसी बीच कोटेदार पति राहुल द्वारा मुझे बंधक बनाकर मोबाइल छीनने व गाली गलौज करने जैसी वारदात घटी।
सूत्रों के अनुसार उपरोक्त राशन दुकान का संचालन करीब 20 वर्षो तक पूर्व कोटेदार लल्लन बिहारी पुत्र बदलू राम निवासी रुद्रपुर द्वारा किया जा रहा था।इस मामले में पूर्व प्रधान भाई लाल व लल्लन बिहारी के बीच काफी नोंक-झोंक के बीच राजनीतिक दखल से संस्पेंशन व निरस्तीकरण की कार्यवाही हुई थी।थोडे समय बाद उपरोक्त दुकान का नया प्रस्ताव खुली बैठक जून 2023 में जिम्मेदारो की देखरेख में संम्पन हुई जिसमें शैलेन्द्र पुत्र अशोक वर्मा का चयन हुआ था परन्तु किन्ही कारण वश खण्ड विकास अधिकारी ईसानगर द्वारा चयन निरस्त किया गया। इसके बाद 11.09.23 को हुई खुली बैठक में उर्मिला देवी के नाम का चयन हुआ था।






_page-0001.jpg)
























Comments