मुख्य सड़क पर जलभराव के हालात। जिम्मेदार अनजान
लखीमपुर खीरी Apr 14, 2025 at 11:10 PM , 101धौरहरा खीरी। नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान अभियान को परखने के लिए बाहर से आई टीमें स्थलीय निरीक्षण करने में व्यस्त हैं तो दूसरी तरफ कस्बे में विकास खंण्ड परिसर से तहसील जाने वाले मार्ग पर लगभग एक हफ्ते से जलभराव जैसी खुबसूरती भी दिखाई दे रही है।और जिम्मेदार आंख बंद करके अपने अपने काम में व्यस्त हैं।
प्राप्त विवरण के अनुसार वर्तमान समय में नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को परखने के लिए बाहर से आई टीम द्वारा स्थलीय सत्यापन जारी होने के बावजूद तहसील परिसर की तरफ से विकास खंण्ड परिसर धौरहरा की तरफ आने वाले मार्ग पर लगभग एक हफ्ते से जलभराव जैसे हालात पैदा हो गये है लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदारो को सडक पर लगभग 100 मीटर जलभराव दिखाई नहीं पडता है और तो और इसी जलभराव के दक्षिण हिस्से में बनी मस्जिद में आने जाने वाले नमाजियों के साथ आम आदमी भी आने जाने के लिए गन्दे पानी में निकलने को बाध्य है।कुल मिलाकर उपरोक्त प्रकरण में नगर पंचायत का प्रशासन खामोश है।






_page-0001.jpg)
























Comments