चोर ने दी पीड़ित को धमकी
लखीमपुर खीरी Apr 13, 2025 at 07:35 PM , 123लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना कोतवाली खीरी की पुलिस चौकी नकहा क्षेत्र के एक वायरल वीडियो वह घटनाक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत काटकुसुमा के मजरा कोदीपुरवा के निवासी चंद्रशेखर पुत्र दिवाकर दत्त शुक्ला के घर 06/04/2025 की रात किसी समय कुछ लोगों ने घर की छत पर रखे लाही से भरे चार कट्टा चोर उठा ले गए। सुबह पता चलने पर डायल 100 को कॉल करके पुलिस को सूचना दी, पुलिस पहुंची और फोटो व पीड़ित रामू पुत्र दिवाकर दत्त से बयान लेकर पुलिस चली गई बाद में पुलिस चौकी प्रभारी गौरव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करने के पीड़ित को चौकी आने को कहकर वापस चले गए, चौकी प्रभारी के बुलावे पर पीड़ित चौकी पहुंचा और चोरी की घटना से संबंधित अज्ञात चोरों के नाम मुकदमा लिखने के लिए लिखित तहरीर दी और वापस घर आ गया।
तहरीर देने के बाद सक्रिय हुई चौकी पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को उठाया जिनमें एक आपराधिक प्रवृत्ति का बुद्धा पुत्र राजेंद्र निवासी काटकुसुमा, पुलिस चौकी नकहा, थाना कोतवाली खीरी जनपद खीरी भी शामिल है। सुबह सात बजे चन्द्रशेखर को बुद्धा ने सड़क पर रोक कर धमकी दी है कि वह तो दारोगा को दस हजार देकर छूट गया है परन्तु वह रुपए उसी से वसूल करेगा। फिर शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।






_page-0001.jpg)
























Comments