बिना सुविधा शुल्क नहीं मिलती परिवार रजिस्टर की नकल भी
लखीमपुर खीरी Apr 13, 2025 at 07:22 PM , 143लखीमपुर-खीरी। हमारे देश में भ्रष्टाचार आज से नहीं बल्कि कई दशकों से चला आ रहा है और यह दिन प्रतिदिन निरंतर बढ़ता ही जा रहा है, जिसके कारण हमारे देश की हालत खराब होती जा रही है। एक पद विशेष पर बैठे हुए व्यक्ति का अपने पद का दुरुपयोग करना ही भ्रष्टाचार कहलाता है। ऐसे लोग अपने पद का फायदा उठाकर कालाबाजारी, गबन, रिश्वतखोरी इत्यादि कार्यों में लिप्त रहते है,जिसके कारण हमारे देश का प्रत्येक वर्ग भ्रष्टाचार से प्रभावित होता है। इसके कारण हमारे देश की आर्थिक प्रगति को हानि हो रही है भ्रष्टाचार दीमक की तरह है जो कि धीरे-धीरे हमारे देश को खोखला करता जा रहा है आज हमारे देश में प्रत्येक सरकारी कार्यालय, गैर-सरकारी कार्यालय और राजनीति में भ्रष्टाचार कूट-कूट कर भरा हुआ है जिसके कारण आम आदमी बहुत परेशान है। इसके खिलाफ सम्बंधित जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए नहीं तो हमारा पूरा राष्ट्र भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा। ऐसे ही भ्रष्टाचार की बानगी पंचायत विभाग में देखने को मिली है गौरतलब हो कि विकास खंड फूलबेहड क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने संबंधित पंचायत सचिव पर परिवार रजिस्टर की नकल देने के एवज में 800 (आठ सौ) रुपए की मांग करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरवा निवासी बलदाऊ पुत्र मूलचंद ने जिलाधिकारी समेत सम्बंधित जिम्मेदारों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव गायत्री प्रसाद राना के द्वारा ग्राम पंचायत के मामलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करते हुए परिवार रजिस्टर की नकल के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है।
जानकारी मुताबिक शिकायतकर्ता बलदाऊ पुत्र मूलचंद निवासी सरवा, थाना फूलबेहड ने आरोप लगाया कि जब पंचायत सचिव से परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया तो पंचायत सचिव गायत्री प्रसाद राना ने बताया कि शुल्क दीजिए और नकल लीजिए वही पीड़ित ने बताया कि मैंने पैसा देने के लिए मना कर दिया वही पंचायत सचिव ने मुझे अपशब्द करते हुए कहा कि जहा जाना हो जाइए कुछ भी कीजिए नकल आपको नही मिलेगी। हालांकि पीड़ित जिम्मेदारों से शिकायत करते हुए गुहार लगाई है पीड़ित ब्लॉक के चक्कर काट रहा हैं परंतु पंचायत सचिव गायत्री प्रसाद राना की मनमानी कार्यशैली के चलते लगातार टालमटोल की जा रही है आरोप यह भी है की पंचायत सचिव के द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल देने के एवज में सुविधा शुल्क जरूर चुकानी पड़ती है। पंचायत सचिव की मनमानी व भ्रष्टाचारी कार्यशैली को लेकर जिलाधिकारी समेत अन्य जिम्मेदारों को प्रार्थना पत्र देते हुए जांच कर भ्रष्टाचारी सचिव के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।






_page-0001.jpg)
























Comments