चैत्र नवरात्र के पहले दिन हुआ कलश स्थापना, निकली भव्य कलश यात्रा

लखीमपुर खीरी , 121

सिंगाही खीरी। क्षेत्र चैत्र नवरात्र हर्सोल्लास के साथ प्रारम्भ हुआ। चैत्र नवरात्र के प्रतिपदा के दिन रविवार से विभिन्न स्थानों में देवी की प्रतिमा और कलश स्थापित कर आराधना की जा रही है। चैत्र के नवरात्र में होने दुर्गोत्सव को लेकर सम्पूर्ण क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। शतचण्डी महायज्ञ को लेकर सिंगहा, सिंगाही आदि जगाहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा व कलश स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है।ग्राम सिंगहा खुर्द में रविवार को ग्राम के भक्तजनों  के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ ही शतचंडी महायज्ञ का प्रारंभ हो गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुगण सरयू नदी से जलभरकर यज्ञ स्थल पहुंचे यज्ञ 30 मार्च से प्रारम्भ होकर 8 अप्रैल को पूर्णाहुति होकर समाप्त होगी। जिसमे दिन में रामलीला और रात में कृष्णलीला का मंचन प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
ग्राम सिंगहा खुर्द के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। रविवार को करीब 10 बजे गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बालिकायें, बालक व पुरुष भक्त जनों ने भाग लिया। यह यात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए सरयू नदी तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने घाट पर कलश में जल भरा।  जल भरकर श्रद्धालु गण यज्ञ स्थल पहुंचे। यज्ञ स्थल में कलश स्थापना की गई।  धौराहरा रामवटी से आये हुए मुख्य यज्ञाधीस तपशी बाबा व यज्ञाचार्य प्रयागदत्त शास्त्री के नेतृत्व में वैदिक पंडित प्रतिदिन शतचण्डी पाठ और हवन करेंगे।मुख्य यजमान यशोदानंदन मिश्रा होंगे। शाम को प्रवचन का कार्यक्रम  होगा।प्रवचन के साथ साथ वृन्दावन से आये लोगों द्वारा  दिन में रामलीला व रात में कृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम के समस्त लोग शामिल हुए जिसमें प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित, मुनीश प्रसाद शुक्ल,राम मोहन दीक्षित, दीपक गुप्ता, दामोदर मौर्य, कोषाध्यक्ष रामप्रीत गुप्ता,राम कैलाश सोनी, संकटा प्रसाद मौर्य, राज शर्मा,केसराम वर्मा मास्टर, इंद्र बहादुर गुप्ता,सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे। प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित ने ग्राम व क्षेत्र के समस्त भक्त जनों से  प्रतिदिन यज्ञ में आने और पूजन अर्चन में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Comments

Back to Top