भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का वितरण हुआ वार्षिक पुरस्कार..
लखीमपुर खीरी Mar 30, 2025 at 07:40 PM , 234बेलरायां-खीरी तहसील निघासन के ग्राम पंचायत भेड़ोंरी में गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार की तरफ से घोषित परीक्षा फल में जिन छात्र छात्राओं ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया व तहसील स्तर पर रहे उन्हें सदस्य जिला पंचायत लक्ष्मी नारायण वर्मा के संरक्षण में पुरस्कार वितरण हुआ जिसमे तहसील के करीब 20 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया ये परीक्षा प्रतिवर्ष सितम्बर मास में होती है इस परीक्षा से भारतीय संस्कृति का बोध होता है और इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य संस्कृति के प्रति जागरूक करना है जिसमें पूरे भारत में परीक्षा के माध्यम से शांति कुंज हरिद्वार की टीम जगह जगह पर लोगों को जोड़ने का प्रयास करती है इस अवसर पर सी बी एस ई बोर्ड द्वारा संचालित आर एन इंटरनेशनल स्कूल तिकुनियाँ के छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमें गरिमा वर्मा ने तहसील स्तर पर स्थान प्राप्त किया और मोहमद अजीम ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया इश्मन कौर कक्षा 10 से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में तहसील में द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिन्हे पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया लक्ष्मी नारायण वर्मा जिला पंचायत सदस्य ने बताया की इन कार्यक्रमों को पूर्ण रूप से पत्रकारों का सहयोग भी बताया जिसमें दैनिक स्पष्ट आवाज के संवाददाता अवधेश पाण्डेय को प्रज्ञा पुस्तक भंडार के मालिक सुरेश कुमार ने शिल्ड देकर सम्मानित किया और क्षेत्रीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया साथ उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष ध्रुव वर्मा समाज सेवी, अनिल कुमार महातिया, रमेश वर्मा, सुशील कुमार वर्मा, हरजिंदर सिंह, सुशील वर्मा सभी विद्यालयों के अध्यापक गण मौजूद रहे l






_page-0001.jpg)
























Comments