बेहड़ा बाबा मंदिर गए श्रद्धालुओं में ट्राली पलटने से एक की मौत करीब एक दर्जन घायल

लखीमपुर खीरी , 130

सिगाही खीरी। पड़ोषी राष्ट्र नेपाल मे बेहडा बाबा मेला देखने गये मेलार्थियो की सडंक हादसे मे  ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से श्रद्धालु ट्राली के नीचे आ गए जिसकी  वजह से 11 वर्षी बच्चे की मौत  व एक दर्जन लोग घायल हो गए। सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को नेपाल के कैलाली जिले के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाली पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लिया है।
खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम सिगहा कला  से बीते शुक्रवार को एक ट्रैक्टर ट्राली में दर्जनों श्रद्धालु सवार होकर  नेपाल जिले के कैलाली में स्थित बेहड़ा बाबा शिव मंदिर में मेला देखने के लिए गए थे वापस आते समय नेपाल देश के कैलाली जिले के हसुलिया थाना क्षेत्र में धनगढ़ी नेपाल नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर एक टेंपो को ओवरटेक करते समय पलट गया ट्रैक्टर ट्राली पलट कर एक बडी खाई मे जाकर कर गिर गया ट्रैक्टर ट्राली में दर्जनों लोग महिला व पुरुष जिसमें आयुष वर्मा  उम्र 11 वर्ष निवासी सिगहा कला की घटना स्थल पर ही म्रत्यु हो गयी,अरविंद कुमार वर्मा सरवन कुमार रौतेला भगवान दिन शाक्य सुंदर कुमार शाक्य  सत्यराम शाक्य राम बहादुर कनौजिया गीता देवी कनौजिया आज करीब एक दर्जन लोग ट्राली के नीचे दबने की वजह से घायल हो गए सड़क हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल हसुलिया थाने में तैनात  नेपाल पुलिस के हसुलिया थाना प्रभारी दिग्विजय राठी ने नेपाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दर्द से करह रहे मेलार्थियों को उठाकर सरकारी नेपाली  एंबुलेंस से कैलाली जिले के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Related Articles

Comments

Back to Top