भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा लखीमपुर खीरी ने बैठक कर किया नूतन वर्षाभिनंदन
लखीमपुर खीरी Mar 30, 2025 at 07:23 PM , 122आगामी सत्र में और अधिक बेहतर कार्य करने के लिए संल्पित हुए शाखा पदाधिकारी
लखीमपुर खीरी। भारत विकास परिषद नैमिष प्रांत की संस्कृति शाखा लखीमपुर खीरी ने अपने वरिष्ठ सदस्य श्यामजी शेखर के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत कर वर्तमान सत्र ( 2024- 25 ) की समीक्षा करते हुए नूतन वर्षाभिनंदन किया। बैठक की अध्यक्षता संस्कृति शाखा लखीमपुर खीरी के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह ने की एवं संचालन नवनियुक्त सचिव एडवोकेट अरविंद कुमार मिश्रा ने किया। वन्देमातरम के साथ शुरू हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में बीते सत्र में शाखा द्वारा सामाजिक विकास एवं संस्कृति संवर्धन के लिए किए गए प्रेरणादाई कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए शाखा पदाधिकारियों ने आगामी सत्र ( 2025-26 ) में परिषद के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से और अधिक बेहतर करने का संकल्प लिया। शाखाध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शाखा की सदस्यता बढ़ाने के लिए तेजी लाने का प्रयास करना होगा। उन्होंने सनातन नव वर्ष विक्रम संवत 2082 एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व सचिव एडवोकेट अरविंद कुमार मिश्रा ने शाखा के सांगठनिक नियमों एवं बैठक में समय से आने के लिए कहा, उन्होंने कहा कि शाखा का हर सदस्य दायित्वधारी है और परिषद के कार्यों को दायित्व समझ कर करे। शाखा की नवनियुक्त महिला संयोजिका पूर्णिमा इन्द्र ने उपस्थित जनों को आगामी सत्र में और अधिक अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हुए नए सत्र और हिन्दू नव वर्ष की बधाई दी। आतिथ्य कर रहे श्यामजी शेखर एवं अनीता शेखर को सम्मानित कर संस्कृति शाखा ने उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। अंत में सुस्वादु जलपान ग्रहण कर शाखा पदाधिकारियों ने आतिथ्य कर रही शेखर दंपत्ति को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नीलम गुप्ता, मंजू नरेश सक्सेना, राधा मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, रंजना गुप्ता, पूर्णिमा इन्द्र सहित शाखा के तमाम सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments