उमा देवी पब्लिक विद्यालय के उद्घाटन में होली मिलन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 183

लखीमपुर खीरी। बेटी पढ़ाओ बेटी बढाओ के अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय खोलना बेटियों को आगे बढ़ाने में योगदान है। पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार के लिए विद्यालय खोलकरके रामगोपाल शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है। उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम रामापुर रौली में उमा देवी पब्लिक विद्यालय के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किया। उक्त अवसर पर होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड विकास नकहा के ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता, रामापुर रौली की पूर्व ग्राम प्रधान शोभा शर्मा। रामगोपाल शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन करते हुए विद्यालय के प्रबंधक रामगोपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top