नगर पालिका परिषद बजट बैठक का कुछ सभासदो ने किया बहिष्कार
लखीमपुर खीरी Mar 27, 2025 at 07:16 PM , 117लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद पलिया में बुलाई गई बजट बैठक का कुछ सभासदों ने बहिष्कार किया। समाचारों के अनुसार करीब 9 सभासदों ने बजट मीटिंग का बहिष्कार कर उप जिलाधिकारी पलिया को एक पत्र सौंपा जिसमें बहिष्कार करने का कारण बताया। एक सभासद निर्भय नारायण अपने किसी निजी काम से बाहर गए हैं। सभासदों ने बताया की बजट बैठक के लिए 18 सभासद चाहिए थे लेकिन बहिष्कार की वजह से बजट बैठक के लिए कोरम पूरा नहीं हुआ। सभासदों की मौजूदगी न होने पर बजट बैठक नहीं हो पाई। एक सभासद ने नाम न खोलने की शर्त पर बताया कुछ सभासदों पर दबाव डलवा कर बाद में भी बोर्ड बैठक रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराया जा सकते हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments