खेत में महिला पर बाघ ने किया हमला, घायल महिला अस्पताल में भर्ती

लखीमपुर खीरी , 108

लखीमपुर खीरी। थाना खीरी के नकहा पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुवार को ग्राम सकेथू में किसान अरुण कुमार वर्मा के खेत में गन्ना छिलाई कार्य के दौरान बाघ ने सुकेथू निवासी मुन्नी देवी पर हमला कर घायल कर दिया। जिसको घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंच रेंजर शारदा नगर अभय कुमार मल्ल ,फॉरेस्टर अशोक कुमार शुक्ला सहित अन्य वनकर्मी मामले की जांच पड़ताल में ज़ुटे हुए है।

Related Articles

Comments

Back to Top