मरीज को लेकर दो नर्सिग अस्पताल प्रबंधन में झड़प 

लखीमपुर खीरी , 104

लखीमपुर खीरी। गोला सीएचसी मरीज को ले जाने की होड़ में गोला निकट दो नर्सिंग अस्पताल प्रबंधन में झड़प हुई। मिली जानकारी के अनुसार शिव हॉस्पिटल के और शिव शंभू हॉस्पिटल के निजी दलालों के बीच हाथापाई हुई। हाथापाई मामला इस कदर गंभीर हुआ कि गोला कोतवाली पहुंचा। बताते हैं कि आशा बहू के माध्यम से दोनों पक्षों में मरीज को ले जाने को लेकर वाद विवाद शुरू हुआ था। इससे पूर्व भी सीएचसी गेट के बाहर शिव हॉस्पिटल के दलाल शत्रोहन कई बार बवाल कर चुके हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top