राधा स्वामी विद्या मंदिर में होली मिलन समारोह आयोजित
लखीमपुर खीरी Mar 27, 2025 at 07:12 PM , 221लखीमपुर खीरी।खमरिया कस्बे के राधा स्वामी विद्या मंदिर में होली मिलन समारोह के अवसर विद्यालय प्रबंधन द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का किया गया आयोजन। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय पत्रकारों संग विद्या की अधिष्ठात्री मां वीणा पाणि की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया।विद्यालय के प्रबंधक अतुल कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य विजय कुमार श्रीवास्तव, सुमन प्रकाश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में आये हुए पत्रकारों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार श्रीवास्तव, समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं , छात्र छात्राएं व क्षेत्र के तमाम सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments