सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मचाया धमाल, दर्शकों ने खूब उठाया आनंद

लखीमपुर खीरी , 146

लखीमपुर खीरी। उप्र सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर आईटीआई ओपन ऑडिटोरियम में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। लोक नृत्य, गायन, नाटक और विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में पारंपरिक लोक नृत्य, लोकगीतों पर शानदार प्रस्तुति, नामचीन जादूगर ने समां बांध दिया। खासकर युवा कलाकारों की प्रतिभा को खूब सराहा गया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का हौसला बढ़ाया और आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम संस्कृति को संजोने और नई पीढ़ी को जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top