अध्यापक ने छात्र को सड़क पर पीटा छात्र बेहोश,  जन सुनवाई पोर्टल पर हुई शिकायत 

लखीमपुर खीरी , 105

लखीमपुर खीरी। सूत्रों के मुताबिक पसगवां ब्लॉक के ग्राम नकटी में अध्यापक गोकुल ने छात्र को सड़क पर पटका जिससे छात्र बेहोश हो गया इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की गई बतायी जाती है। 
जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक पसगवां के अंतर्गत ग्राम नकटी के प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक गोकुल ने छात्र को मारा पीटा और सड़क पर पटका छात्र बेहोश हो गया और अंदरूनी चोटें आई  जिसकी लिखित शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की गई।जनसुनवाई पोर्टल पर दिए गए प्रार्थना पत्र में छात्र फैज की मां ने आरोप लगाया कि मेरा पुत्र कक्षा 5 का छात्र है जो नकटी में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता है 26 मार्च को फैज की कुछ तबीयत ठीक नहीं थी इसीलिए वह स्कूल नहीं गया और वह दरवाजे पर सड़क के किनारे बैठा था इतने में अध्यापक गोकुल समय लगभग 10:00 बजे स्कूल जाते समय छात्र फैज को बैठा देख मोटरसाइकिल रोक देते हैं और छात्र फैज से पूछताछ करते हैं और मारपीट करने लगते हैं चीख पुकार की आवाज सुनकर छात्र की बड़ी मां बाहर आ जाती है और बचाने का प्रयास करती है इतने में अध्यापक गोकुल छात्र फैज को सड़क पर पटक देते हैं जिससे वह बेहोश हो जाता है छात्र को बेहोश होता देख आनंन फानन में अध्यापक गोकुल मोटरसाइकिल लेकर भाग जाते हैं आस पड़ोस के कुछ व्यक्ति परिजनों के साथ जब विद्यालय शिकायत लेकर पहुंचते हैं तो पता चलता है गोकुल विद्यालय में नहीं है छात्र के सर में काफी चोट होने के चलते फिलहाल परिजन उसका इलाज करा रहे हैं उक्त संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी पसगवां से फोन कर जानकारी लेना चाही तो खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं है।

Related Articles

Comments

Back to Top