कवियत्री डॉ स्वाती पाण्डेय "प्रीत" जी की अगुवाई मे होलिकोत्सव के अन्तर्गत काव्य गोष्ठी का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 109

लखीमपुर खीरी। साहित्य साधक सामाजिक व सांस्कृतिक  संस्थान लखीमपुर खीरी की जिलाध्यक्ष वरिष्ठ कवियत्री डॉ स्वाती पाण्डेय "प्रीत" जी की अगुवाई मे होलिकोत्सव के अन्तर्गत काव्य गोष्ठी का आयोजन  किया गया। गोष्टी को वरिष्ठ वक्ता श्री रघुनन्दन झा ने अपना  संरक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम मे माँ  सरस्वती का पूजन डॉ डी एन मालपानी पूर्व , प्रधानाचार्य  युवराज दत्त महाविद्यालय ने किया । दीप प्रज्वलन नरेश चंद्र वर्मा  , डॉ  डी एन मालपानी व अनूप त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । काव्य गोष्ठी मे डॉ स्वाती पाण्डेय "प्रीत" जी ने "अम्ब रूप मे आशीष देती , बहन बनी सम्मान   ,पत्नी का तो रूप सलोना , बेटी है अभिमान "  पढ़ा । वरिष्ठ कवि संजीव मिश्रा 'व्योम '  ने "सब त्योहारन सिंह भुलायन अमर सिंह बुलवायन" पढ़ा ।
अनूप त्रिपाठी ने "क्यो ना हुआ जीवन मे अधिकारी सम्मान का " पढ़ा । कुलदीप समर ने" दारु की झाड़ू से लगती ज्यादा कुछ तक़रार " पढ़ा । संदीप मोहन ने "शारदे मां विनती मै करता हजार बार " पढ़ा । पवन  तारा ने कविता वही है जो बिलखती  भूक मे रोटी दिला दे " पढ़ा । कार्यक्रम का संचालन संदीप मोहन ने किया ।कवियों के प्रति आभार प्रदर्शन डी इन मालपानी जी ने किया। गोष्ठी मे श्री महेश जायसवाल, श्री मुक्ता प्रसाद शर्मा ,डॉ अशोक गुप्ता ,श्री राम बहादुर मिश्रा व अन्य गणमान्य श्रोता उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top