विधायक रोमी साहनी ने गरीबों जरूरतमंदों को दिए पचास हजार रुपए
लखीमपुर खीरी Mar 26, 2025 at 07:23 PM , 162पलियाकलां खीरी। ग्रामसभा सुआबोझ के मजरा फुलैया की पार्वती पत्नी स्व0 राजेन्द्र प्रसाद को विधायक रोमी साहनी ने पन्द्रह हजार रुपए की आर्थिक मदद दी, पलिया क्षेत्र के ग्राम खैरहना बिजोरिया के गोलू राना पुत्र धीरेन्द्र राना के परिजनों ने विधायक रोमी साहनी को फोन कर बताया कि उनका लड़का काफी बीमार है और लखनऊ में भर्ती है जिसके इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी, तो विधायक रोमी साहनी लखनऊ अस्पताल पहुंच कर बीमार गोलू राना के इलाज के लिए पंद्रह हजार रुपए की नगद आर्थिक सहायता दी। श्रीनगर शारदा पुल की सुन्दरी देवी पत्नी स्व0 समूती की गरीब बिटिया सोना की शादी के लिए विधायक रोमी साहनी ने दिए दस हजार रुपए एवं अन्य गरीब जरूरतमंदो को विधायक रोमी साहनी ने दस हजार रुपए आर्थिक मदद की।






_page-0001.jpg)
























Comments