धूमधाम से संपन्न हुआ इस्कॉन का ब्रह्मोत्सव

लखीमपुर खीरी , 247

लखीमपुर खीरी। नगर के इस्कॉन मंदिर ने अपनी दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ब्रह्मोत्सव का भव्य आयोजन किया, जिसमें भक्तों ने उत्साह पूर्वक कीर्तन मेला, यज्ञ, भव्य प्रसादम वितरण और फूलों की होली का आनंद लिया। इस उत्सव के मुख्य अतिथि इस्कॉन कानपुर के अध्यक्ष प्रेम हरिनाम प्रभु ने अपनी दिव्य कथा के माध्यम से भक्तों को श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति के महत्व के सुंदर चित्रण से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस्कॉन लखीमपुर के संचालक सुनील मुकुंद प्रभु ने बताया कि ब्रह्मोत्सव के इस पावन अवसर पर प्रभु श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किए गए। इसके साथ ही भक्तों ने लगभग 300 किलोग्राम फूलों से होली खेलकर कृष्ण भक्ति का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर के नित्य सेवकों और समर्पित भक्तों को हरिनाम पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं भक्तों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस्कॉन मंदिर ने एक बार फिर भक्ति और संस्कृति के संगम को जीवंत कर दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top